भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। जनपद में भूमि विकास बैंक (सहकारी समिति) के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हर्रैया शाखा में दोपहर 12 बजे तथा बस्ती सदर शाखा में अपराह्न 1:30 बजे ब्लॉक कार्यालय परिसर में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।


इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शाखा बस्ती से ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं शाखा हर्रैया से श्याम बहादुर सिंह ने पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चूंकि किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया, इसलिए चुनाव नियमों के अंतर्गत दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना गया।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले ही दोनों शाखाओं के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई थी। भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक सहकारी समिति किसानों, सदस्यों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अध्यक्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखेंगे।


इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रकाश मिश्र, आनंद सिंह कलहंस, अभिषेक कुमार, अमृत वर्मा, वीरेन्द्र गौतम, प्रबल मालानी, शिव चरण जायसवाल, सुखराम गौड़, शिव बहादुर मौर्या, नितेश सिंह, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *