केन्द्रीय बजट सत्र 2025 -26 पर भाजपा के जिला कार्यालय में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Spread the love

बस्ती। केन्द्रीय बजट सत्र 2025-26 पर शुकवार को जनपदीय भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार के बजट पर गहन चर्चा की गई और इसकी व्यापक सराहना की गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट नए विजन के साथ विकास की अवधारणा को मजबूती प्रदान करेगा और प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बजट की नई कर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर स्लैब लागू नहीं होगा।

जिससे मध्यम वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2047 की अहम कड़ी साबित होगा और देश की अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगा। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि बजट पूरी तरह से लोक कल्याणकारी है, जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। उन्होंने कहा कि इसमें गरीबों, किसानों और महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है, जिससे ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति और अधिक सशक्त होगी कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने किया। संगोष्ठी में वरिष्ठ नेता राम सिंगार ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्रिपाठी, महेश शुक्ल, सुशील शुक्ल, पवन कसौधन, यशकांत सिंह, राजेन्द्र गौड़, भानु प्रकाश मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, गजेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर मुन्ना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, शालिनी मिश्र, गीता गुप्ता, ममता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, अखण्ड सिंह, प्रत्युष सिंह, कुंवर आनंद सिंह, गौरव मणि त्रिपाठी, जटा शंकर शुक्ल, धर्मेन्द्र जायसवाल, अंकित पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, अधिवक्ता तथा शिक्षक गण सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *