राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा ने तारुन में मोटर साइकिल रैली निकाली

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,( राम जनम यादव)। राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर संयुक्त किसान मोर्चा व बाम मोर्चा ने गणतंत्र दिवस पर रविवार तारुन ब्लाक मुख्यालय से मोटर साइकिल रैली निकालकर संविधान बचाओ दिवस मनाया। रैली के जरिये किसान नेताओं ने अपनी मांगो मे विशेषकर फसलों की एमएसपी कानूनी गारंटी और लंबित समझौतो को लागू करने के लिये सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया और रैली के माध्यम से सरकार को किसानो से किये गये वादों का ध्यान दिलाया।

खेत मजदूर यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य कामरेड माता बदल ने सरकार से मनरेगा कानून मे किये गये बदलाव को पुनः वापस लेने की मांग किया है। संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक मयाराम वर्मा ने पुलिस कानून व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुये 30 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित न्याय महापंचायत मे बडी संख्या मे लोगो से पहुंचने की अपील की करीब 15 किलोमीटर लम्बी यह मोटर साइकिल रैली तारुन बाजार कस्बे से होते हुये लालगंज बालापुर चौराहा ककोली खेमीपुर निधियावा परसावा महोला माहनमऊ होते हुये।

रामपुर बाजार चरावा मोड़ पर समाप्त हो गयी। रैली मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य किसान नेता कमला प्रसाद बागी, राजेंद्र वर्मा, शेख मोहम्मद इशहाक, अशोक यादव, सुग्रीव धुरिया, राम कृपाल पटेल, राम तिलक वर्मा, बाबूराम यादव, अतीक अहमद, विनोद सिंह, तारिक़ इशहाक, राम नायक वर्मा, राम तेज वर्मा, शामिल रहें।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *