न्यायालय में विचाराधीन भूमि पर निर्माण का आरोप, पुलिस पर मिलीभगत के सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोलपुर बहरजवां में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। संग्राम वर्मा पुत्र राम आसरे ने आरोप लगाया है कि उनके घर के सहन की जमीन पर सेवाराम और बलराम द्वारा जबरन शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है।


पीड़ित के अनुसार, इस भूमि को लेकर बीते वर्ष 26 जनवरी 2025 को दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, जिसके संबंध में थाना जलालपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इसके बाद तत्कालीन थाना अध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा तहसील प्रशासन को अवगत कराते हुए निर्देश दिया गया था कि विवादित भूमि पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा और यथास्थिति बनाए रखी जाएगी।


संग्राम वर्मा का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनगो द्वारा भी मौके पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया था। इसके बावजूद आरोप है कि थाना अध्यक्ष के स्थानांतरण के बाद विपक्षी पक्ष द्वारा कथित रूप से दोबारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।


पीड़ित का यह भी कहना है कि डायल 112 पर कई बार सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर काम रुकवाती रही, लेकिन पुलिस के जाते ही निर्माण फिर शुरू कर दिया जाता है। इससे प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी और मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण रुकवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ सका है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *