ईमानदारी के नारे तले पंचायत भवन में पड़ी दरार, बसखारी के टड़वा दरब में गुणवत्ता पर सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के विकासखंड बसखारी की ग्राम सभा टड़वा दरब में बने पंचायत भवन की हालत निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। भवन की दीवारों पर बड़े अक्षरों में लिखा आदर्श वाक्य “ईमानदारी पूर्वक किया गया काम मन और आत्मा को सुकून देता है”अब खुद व्यवस्था पर तंज करता नजर आ रहा है।


ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत भवन का निर्माण हाल ही में हुआ है, लेकिन कुछ ही समय में फर्श पर लगी टाइल्स जगह-जगह से उखड़ने लगी हैं। टाइल्स के नीचे की सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं दिख रही। आरोप है कि बालू की अधिकता और सीमेंट की कमी के कारण ईंटों की पकड़ कमजोर हो गई, जिससे दीवारों में दरारें दिखाई देने लगी हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों का पालन किया गया होता तो इतनी जल्दी भवन की स्थिति खराब नहीं होती। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि निर्माण में पारदर्शिता और ईमानदारी के दावे केवल दीवारों तक सीमित रह गए हैं।


सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि पंचायत भवन की साफ-सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। मुख्य द्वार के आसपास कूड़े का ढेर लगा रहता है और कमरों के अंदर भी धूल-मिट्टी जमी दिखाई देती है। पंचायत सहायक कक्ष में रखी कुर्सियों और फर्श पर जमी गंदगी यह संकेत देती है कि नियमित देखरेख नहीं हो रही है।


ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन गांव के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं का केंद्र होना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति उपेक्षा और लापरवाही की कहानी बयान कर रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए, गुणवत्ता की पड़ताल की जाए और यदि अनियमितता पाई जाए तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, पंचायत भवन की साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की मांग की गई है, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *