सदन में गूंजा भ्रष्ट CMO का मामला, MLC ने उठाई कार्रवाई की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

लखनऊ/अम्बेडकरनगर।
जनपद अम्बेडकरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला शुक्रवार को विधान परिषद में गूंज उठा। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सदन का ध्यान इस प्रकरण की ओर आकृष्ट कराया। एमएलसी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर के पत्र दिनांक 07.01.2026 तथा जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर के पत्र दिनांक 12.09.2025 की जांच आख्या में सीएमओ को दोषी पाया गया है, इसके बावजूद अब तक उनके विरुद्ध कोई विभागीय अथवा कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि कार्यवाही न होने से आम जनमानस में रोष और आक्रोश व्याप्त है तथा स्थिति अत्यंत चिंतनीय बनती जा रही है। उन्होंने मांग की कि लोकमहत्व के इस तात्कालिक विषय पर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोर से कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *