पुलिस के आदेश की खुली अवहेलना! रातों-रात लगा दिया शौचालय का दरवाजा, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Spread the love

पुलिस और प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद निर्माण जारी, आखिर किसके भरोसे आदेशों की अनदेखी?

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (जलालपुर)।
थाना जलालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोलपुर बहरजवां में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते शनिवार से शुरू हुआ यह विवाद अब प्रशासन के लिए चुनौती बनता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विपक्षी पक्ष द्वारा विवादित भूमि पर दोबारा निर्माण कार्य कराया गया और रातों-रात शौचालय में दरवाजा भी लगा दिया गया।


पीड़ित संग्राम वर्मा पुत्र राम आसरे का कहना है कि उनके घर के सहन की जमीन पर सेवाराम और बलराम द्वारा जबरन शौचालय निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है।बीते शनिवार को सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस और क्षेत्रीय दरोगा मौके पर पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि विवादित स्थल पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।

इसके बाद थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने भी दोनों पक्षों को थाने बुलाकर यथास्थिति बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए थे। मामला न्यायालय में विचाराधीन है तथा उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनगो द्वारा भी यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया था।
गौरतलब है कि बीते साल 26 जनवरी 2025 को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें जलालपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उसी समय से यह तय किया गया था कि किसी भी पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जाएगा।

इसके बावजूद पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने पुलिस और प्रशासनिक निर्देशों को दरकिनार करते हुए दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया और रात में शौचालय में दरवाजा लगाकर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध करने का प्रयास किया।

अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब पुलिस और प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं, तो आखिर विपक्षी पक्ष को किस बात का भरोसा है कि वे खुलेआम आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं? यदि पुलिस के निर्देशों का भी पालन नहीं हो रहा, तो कानून का भय किसके लिए है? फिलहाल पीड़ित ने पुनः थाने में शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में सख्त कदम उठाकर यथास्थिति कायम रख पाता है या विवादित भूमि पर कब्जे की आशंका गहराती जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *