बेखौफ चोरों का आतंक पानी टंकी से बैटरी चोरी, मोटरसाइकिल, बकरा, नलकूप निशाने पर…..

Spread the love

चोरी की घटना में पुलिस जांच तक ही सीमित, नहीं दर्ज करती मुकदमा

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद के भीटी थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सार्वजनिक संपत्तियां भी सुरक्षित नहीं रहीं। ताजा मामला मदरभारी गांव का है, जहां गांव की पानी टंकी से दो बैटरियां चोरी कर ली गईं। घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश और दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में पानी टंकी परिसर में घुसे और बेखौफ अंदाज में बैटरियां खोलकर ले गए। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी के दावे किए जाते हैं, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।


इससे पहले बीते 8 फरवरी को ग्राम चंदापुर में किसान कृष्ण मुरारी तिवारी के नलकूप कक्ष का ताला तोड़कर पंखा चोरी कर लिया गया। वहीं बीते 29/30 जनवरी की रात अढ़नपुर बाजार से सत्यजीत विश्वकर्मा की प्लैटिना मोटरसाइकिल दुकान के बरामदे से पार कर दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन चोर नही पकड़े गए।


गौरतलब है कि लगभग छह माह पूर्व अढनपुर बाजार से रामरेश विश्वकर्मा की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पहले अढ़नपुर निवासी कुंज बिहारी का बकरा भी चोरी हो चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस की कार्रवाई केवल जांच तक सीमित रह जाती है।

जानकारी के मुताबिक मुकदमा अभी तक इन सभी मामलों में नहीं दर्ज हो सका है। सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद चोरों की पहचान न हो पाना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इन बेखौफ चोरों पर कब शिकंजा कसती है या क्षेत्र में चोरी की वारदातें यूं ही जारी रहेंगी। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *