नाबालिग किशोरी को लेकर युवक फरार, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को लेकर एक युवक के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और मतांतरण की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पश्चिमांचल स्थित एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी बीते शुक्रवार की रात घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक, जिसका घर के आसपास अक्सर आना-जाना रहता था, किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
थानाध्यक्ष महेंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों को किशोरी की सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराया और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *