समय पर नहीं पहुंचते शिक्षक, कई विद्यालयों में इंतजार करते नजर आए बच्चे….. मीडिया पड़ताल में खुली पोल

Spread the love

“स्कूल चलो अभियान” पर उठे सवाल

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत कई परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित समय के बाद भी अध्यापक उपस्थित न मिलने का मामला सामने आया है। शासन के निर्देशानुसार शिक्षकों को प्रातः 8:45 बजे तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होता है, 9 बजे से बच्चो का क्लास शुरू होना रहता है।लेकिन मीडिया पड़ताल में जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दी।


अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के कादीपुर मठिया, प्राथमिक विद्यालय चंदनपारा तथा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनहरा में निरीक्षण के दौरान बच्चे स्कूल परिसर के बाहर शिक्षकों के आने का इंतजार करते देखे गए। निर्धारित समय बीतने के बाद भी अध्यापक नहीं पहुंचे, जिससे पढ़ाई का कार्य प्रभावित रहा।


बड़ा सवाल जब शिक्षक ही समय से विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो शिक्षा व्यवस्था कैसे मजबूत होगी। विभाग के नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की जरूरत है।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्कूल चलो अभियान” और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दावों के बीच इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े करती है।

कागजों में व्यवस्था दुरुस्त दिखती है, लेकिन धरातल पर अनुशासन कमजोर नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अब देखना यह है कि विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


    Spread the love

    लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *