एनटीपीसी टांडा में 23 से 24 तक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

चिन्हित मरीजों का 25 से 27 फरवरी तक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में होगा ऑपरेशन

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के एनटीपीसी टांडा में नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत एवं गरिमा मंडल के सहयोग से निःशुल्क विशाल नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन सोमवार को सीएमओ डॉ0 संजय कुमार शैवाल और सीएमओ एनटीपीसी डॉ0 मनीषा पाण्डेय व राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

महामाया मेडिकल कॉलेज के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष नेत्र डॉ0 अमित पटेल ,नोडल राष्ट्रीय आंध्रता निवारण कार्यक्रम डॉ0 आशुतोष सिंह के संयुक्त प्रयास से एनटीपीसी अस्पताल आरोगय चिकित्सालय परिसर विद्युत नगर टांडा में निःशुल्क मोतियाबिन्द नेत्र जांच शिविर 23 से 24 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है। मोतियाबिन्द के चिन्हित 200 मरीजों का ऑपरेशन जनपद के राजकीय मेडिकल विभागाध्यक्ष नेत्र डॉ0 अमित पटेल के देख रेख में 25 से 27 फरवरी तक किया जायेगा।

ऑपरेशन में विभागाध्यक्ष डॉ0 अमित पटेल, सहायक आचार्य डॉ0 एस0 डी0 केसर , डॉ0 सृष्टि नागराजन ,डॉ0 आर0 एस0 वर्मा वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय , डॉ0 पंकज बरनवाल विभागाध्यक्ष नेत्र अयोध्या मेडिकल कॉलेज ,डॉ0 रोहित शाही विभागाध्यक्ष नेत्र बस्ती मेडिकल कॉलेज द्वारा किया जायेगा। ऑपरेशन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान 23 फरवरी को सुबह 11 बजे कैंप का शुभारंभ महाप्रबंधक एनटीपीसी, जयदेव परिदा, प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश यादव , सीएमओ डॉ0 संजय कुमार शैवाल, विभागाध्यक्ष नेत्र एवं मेडिकल कॉलेज सीएमएस डॉ0 अमित पटेल, डॉ0 मनीषा पाण्डेय सीएमओ एनटीपीसी, डॉ0 आशुतोष सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सोमवार को लगभग 110 मरीजो का पंजीकरण किया गया है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *