भीषण सड़क हादसा, ऑटो-पिकअप टक्कर में कई घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के पलई रामनगर चौराहे के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑटोरिक्शा और पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ऑटोरिक्शा किछौछा शरीफ दरगाह की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार यात्री सड़क पर गिर पड़े और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों में बखेड़ू (40 वर्ष), मोहम्मद खान (45 वर्ष), अली हुसैन (52 वर्ष), रक्षाराम (28 वर्ष), सभाजीत (30 वर्ष) और सूरज (29 वर्ष) शामिल हैं।
हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *