इनोवा ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत नाजुक ट्रामा सेंटर में भर्ती…….

Spread the love

मोहनलालगंज, लखनऊ। गुरुवार को मोहनलालगंज कस्बे में तेज रफ्तार इनोआ कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल युवक को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के माधव खेड़ा निवासी रविकेश पुत्र राम सजीवन ने बताया कि उनका भाई अजीत कुमार बीते गुरुवार को दोपहर लगभग मोहनलालगंज कस्बे में स्थित सरकारी अस्पताल के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप अपनी बाइक स्प्लेंडर, यूपी 32 ईयू 7143 से यू-टर्न ले रहा था।

तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा क्रिस्टा यूपी 32 के एक्स 8080 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत कुमार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही बेहोश हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मोहनलालगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा गया।


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई के ट्रामा सेंटर- रेफर कर दिया। वहां की गई जांच में अजीत कुमार के बाएं पैर की हड्डी कई जगह से टूटने और सिर में ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और अगले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।नजदीकी रहने वाले लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के चलते हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *