शांति व्यवस्था को लेकर बसखारी थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने किया फ्लैग मार्च

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी में ईद- उल- फितर की पूर्व संध्या एवं चैत्र नवरात्रि के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पैदल मार्च निकाला गया।


फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया और आमजन से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और लोगों में विश्वास बढ़ा है। साथ ही अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। इस फ्लैग मार्च में उप निरीक्षक प्रेम बहादुर, उप निरीक्षक शशांक शुक्ला, उप निरीक्षक कमलेश यादव, उप निरीक्षक मयंक सिंह, कांस्टेबल विनोद यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल सुरजीत वर्मा, कांस्टेबल शैलेश चौहान, महिला कांस्टेबल अर्चना सिंह, महिला चंदा हेड कांस्टेबल और हरिश्चंद्र चौधरी, कांस्टेबल सौरभ यादव, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहें।


Spread the love

Related Posts

रक्तदान महादान, एक दान से बचते हैं कई जीवन” – आकाश गुप्ता

Spread the love

Spread the loveदेव इंद्रावती महाविद्यालय में NSS शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता व रक्तदान पर जोर अम्बेडकरनगर (कटेहरी)। देव इंद्रावती महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…


Spread the love

अलविदा नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ईद को लेकर महरुआ पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Spread the love

Spread the loveपैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुम्मे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *