रामकथा महोत्सव के प्रथम दिन पहुंचे सूबे के दोनों डिप्टी सीएम

Spread the love

पूजन कर लिया प्रभु श्री राम का आशीष, जिपंअ व परिजनों से की मुलाकात

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या। जनपद के सरायरासी स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के निवास पर आयोजित ‘श्री राम कथा महोत्सव’ के प्रथम दिवस प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक कथा स्थल पर पहुंचे। दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व परिवारजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम कथा भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र है, जो समाज को मर्यादा, सदाचार और सेवा का संदेश देती है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है। वहीं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास होता है और समाज में समरसता बढ़ती है।


जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कथा महोत्सव क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोगों को रामकथा से जोड़कर सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।


महोत्सव में पीठाधिपति, वेद विद्या प्रतिष्ठान (पुणे) महाराष्ट्र एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी जी महाराज 19 से 27 मार्च तक कथा वाचन करेंगे। इससे पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ था, जबकि 28 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।

प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए वालंटियर तैनात किए गए हैं। पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, बैठने और यातायात प्रबंधन के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।


Spread the love

Related Posts

रक्तदान महादान, एक दान से बचते हैं कई जीवन” – आकाश गुप्ता

Spread the love

Spread the loveदेव इंद्रावती महाविद्यालय में NSS शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता व रक्तदान पर जोर अम्बेडकरनगर (कटेहरी)। देव इंद्रावती महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…


Spread the love

अलविदा नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ईद को लेकर महरुआ पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Spread the love

Spread the loveपैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुम्मे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *