राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में मनाया गया डॉ. हैनिमैन का जन्मदिवस, मरीजों को बताए होम्योपैथी के लाभ

Spread the love

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश राय के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज व ग्रामीण

आलापुर/अंबेडकरनगर। जनपद के विकासखंड जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मुबारकपुर पिकार-कमालपुर पिकार स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन का जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी डॉ. अविनाश राय ने की।

उन्होंने डॉ. हैनिमैन के जीवन, योगदान और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होम्योपैथी ऐसी उपचार पद्धति है, जो शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों का जड़ से उपचार करने में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति में दवाओं के दुष्प्रभाव बेहद कम होते हैं, जिससे यह सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बनती है।डॉ. राय ने उपस्थित मरीजों को विभिन्न रोगों में होम्योपैथिक दवाओं के उपयोग, उनकी कार्यप्रणाली और लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही लोगों से अपील की कि वे छोटी-बड़ी बीमारियों में होम्योपैथिक उपचार अपनाएं और नियमित चिकित्सकीय परामर्श लेते रहें। कार्यक्रम के दौरान कई मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क परामर्श और दवाएं भी वितरित की गईं।इस अवसर पर डॉ. गिरीश चंद्र, फार्मासिस्ट चंद्रभान, राकेश कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार और धारानाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हैनिमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सस्ती, सुलभ और प्रभावी उपचार पद्धति के रूप में इसे प्रोत्साहित करना रहा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *