समाजसेवी ने महिलाओं को वितरित किया सिलाई मशीन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। जनपद बस्ती में महिला स्वावलंबन आस्था और रोजगार को एक साथ जोड़ने वाली अनूठी पहल देखने को मिली है राम जी का पेड़ा तैयार करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें आईडी कार्ड प्रदान किया गया ।

साड़ी वितरित कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास ने इस पहल को विशेष बना दिया है इस अवसर पर जिले में बड़े स्तर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की गई।

इन महिलाओं को साड़ी और पहचान पत्र भी दिया गया यह महिलाएं आगे चलकर राम जी का पेड़ा तैयार करने का कार्य करेगी वहीं दूसरी ओर 500 महिलाएं राम जी का पेड़ा बनाने के कार्य से पहले से जुड़ी हुई है इस प्रकार कुल 1500 महिलाएं कार्य कर रही है और पहले इस अभियान से जुड़कर स्वरोजगार प्राप्त करेगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक / समाजसेवी मनीष मिश्रा ने कहा की महिलाओं का सशक्त होना हर समाज की मजबूती का आधार है जब महिलाएं आत्मनिर्भर आत्मविश्वासी और आर्थिक रूप से सक्षम बनेगी तभी समाज और बस्ती का समग्र विकास संभव हो सकेगा उन्होंने कहा कि यह पहला महिलाओं को सम्मान स्वाभिमान और रोजगार से जोड़ने का एक छोटा सा महत्वपूर्ण प्रयास है जिसे भविष्य में और व्यापक रूप दिया जाएगा संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वह अपने परिवार और समाज की उन्नति में भागीदारी निभा सके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही ।

महिलाओं ने संस्था द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया इस पहल को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कदम बताया जनपद बस्ती में इस प्रकार की योजनाएं निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण रोजगार सृजन और सामाजिक उत्थान के दिशा में प्रेरणादायक साबित होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से रश्मि चतुर्वेदी,घनश्याम मिश्रा जी डी , संजय मिश्रा, अश्वनी कुमार मिश्रा महेंद्र कुमार पांडे आलोक पांडे अमित चौबे सतीश तिवारी शशांक शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह भोलू नंदकिशोर दुबे राजू पांडेय आकाश एवं समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रही ।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *