अम्बेडकरनगर के आयुष पटेल ने रचा इतिहास, ISRO वैज्ञानिक में AIR-1 हासिल

Spread the love

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। जिले के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम हाजीपुर, पोस्ट रामपुर मंगुराडिला निवासी आयुष पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर ऑल इंडिया रैंक-1 (OBC वर्ग) हासिल की है।


आयुष की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश में गर्व की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश के प्रतिष्ठित संस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त करना युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।


परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बताया कि आयुष शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।


आयुष पटेल की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से जिले के युवाओं को आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *