सुपर स्पेशलिस्ट फ्री मेगा मेडिकल कैम्प, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। टांडा क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए राहत भरी पहल करते हुए हेल्प प्वाइंट एनजीओ द्वारा पूर्वांचल मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल सुपर स्पेशलिस्ट फ्री मेगा मेडिकल एवं रक्तदान कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प आगामी 26 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शानू बिल्डिंग मैटेरियल, चिंतौरा टांडा में आयोजित होगा।


इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि सभी प्रकार की जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही, कैम्प में ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच मुफ्त में की जाएगी। कैम्प की खास बात यह है कि एक ही स्थान पर विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं देगी। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. आसिफ अख्तर जनरल सर्जन और डॉ. जहीर अहमद (सर्जन) सहित अन्य अनुभवी चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।


हेल्प प्वाइंट एनजीओ के संस्थापक फखरे आलम ने बताया कि इस कैम्प का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना आर्थिक बोझ के उपचार करा सकें।
आयोजकों ने क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक लोगों को इस कैम्प के प्रति जागरूक करें, ताकि जरूरतमंद मरीजों तक इस पहल का लाभ पहुंच सके।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *