पुलिस का पैदल गश्त, बाजार में सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी संदीप विश्वकर्मा ने श्रावण क्षेत्र बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज ने बाजार में मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। चौकी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गश्त जारी रहेगी।
पैदल गश्त में कांस्टेबल बृजेश यादव, संदीप यादव, नवप्रशिक्षु सिपाही जय प्रकाश और उत्कर्ष सिंह भी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मेहनत की मिसाल बनीं सानवी चौधरी: 97.4% अंकों से रचा प्रेरणा का नया इतिहास

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सपनों को सच करने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और अथक परिश्रम की जरूरत होती है—और इस बात को साकार कर दिखाया है गौसपुर…


Spread the love

जीरो टॉलरेंस’ पर सवाल!थानों में लंबे समय से जमे पुलिसकर्मी, ट्रांसफर नीति का पालन नहीं

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।जनपद में बढ़ते अपराध के बीच अब पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिले के कई…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *