बंगाल में खिला कमल, अंबेडकरनगर में जश्न—भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई ऐतिहासिक जीत

Spread the love

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा—जनता ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के खिलाफ दिया जनादेश

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। विधान सभाओं के चुनावों में लगातार देश की राज्यों को भगवा रंग से रंगते हुए भाजपा ने पहली बार बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर कमल का फूल खिलाने,असम और पुडुचेरी में भाजपा की सत्ता वापसी पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर,मिठाई खिलाकर और पटाखे दाग कर खुशी मनाया।


बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि विधानसभाओं की चुनावों में लगातार मिल रही सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की जीत है। कहा कि बंगाल की जनता ममता बनर्जी के गुंडागर्दी की सरकार से ऊब गई थी।

बंगाल की जनता ने स्वच्छ शासन और विकास की राजनीति करने वाली भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन भाजपा को दिया है। कहा कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट हो गया है कि जनता भ्रष्टाचार में लिप्त और गुंडागर्दी की सरकार का सफाया हर स्तर पर चाहती है। उन्होंने भारी जीत का श्रेय भाजपा सरकार की नीतियों,भाजपा के कार्यकर्ताओं और रणनीतिकारों को दिया है।


भाजपा जिला कार्यालय पर जश्न मनाने वालों में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय,राजकुमार सेठ,कार्यालय सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित पाण्डेय, आनंद श्रीवास्तव, अरविंद सिंह डिंपू,राजेश्वर गौतम,गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी, सर्वेश प्रताप सिंह, लवकुश पाण्डेय, प्रेम चंद वर्मा, ज्ञान कुमार मोदनवाल,सीताराम सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, चंद्रपाल वर्मा, रवींद्र वर्मा, एडवोकेट नीरज त्रिपाठी, सुनील राजभर, सेठ विशाल चंद, श्याम लाल राजभर, अनूप शर्मा,अशोक कन्नौजिया, रवि मौर्य,आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *