अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के पिलखावा गांव में भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति के पिता और पत्नी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी दीपक तिवारी पुत्र रामअकबाल तिवारी ने अहिरौली थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे गांव के ही सत्तेन्द्र तिवारी और नरेन्द्र तिवारी से भैंस बांधने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में दीपक तिवारी के पिता रामअवतार तिवारी और पत्नी पूनम तिवारी घायल हो गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद घायल परिजनों का उपचार कराया गया। वहीं पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




