स्थगन आदेश का अनुपालन नहीं करा पा रही पुलिस, छप्पर से पन्नी हटवाने को लेकर हीलाहवाली

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगरकर्री के मजरे दुधौरा गांव में पुलिस स्थगन आदेश का पालन नहीं करा पा रही है पीड़ित ने करीब एक सप्ताह पूर्व शिकायती पत्र थाने पर दिया था लेकिन उसका अनुपालन पुलिस नहीं करा पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी घनश्याम वर्मा पुत्र लालता प्रसाद वर्मा ने थाने पर बीते 22 तारीख को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं जबकि मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है और उस पर स्थगन आदेश भी पारित है। आरोप है विपक्षी ने जबरदस्ती छप्पर के ऊपर पन्नी डाल दिए हैं तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं। जिसकी शिकायती पत्र घनश्याम वर्मा के द्वारा महरुआ थाने पर करीब एक सप्ताह पूर्व दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।


Spread the love

Related Posts

अंबेडकर नगर भाजपा की कमान अब दिलीप देव पटेल के हाथों में, संगठन को मिलेगी नई धार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर (प्रमोद वर्मा)।भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप…


Spread the love

3 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारी 21 मई से अनवरत हड़ताल पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

Spread the love

Spread the love12 से 15 हजार रुपए वेतन पाने वाले कर्मचारियों को जीवन चलाना हुआ मुश्किल ध्यान नहीं दे रहीसरकार अवधी खबर संवाददाता भीटी अम्बेडकर नगर। साहब,12 हजार रुपया महीने…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *