विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड जलालपुर की ग्राम सभा भिटौरा में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव शिवाकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान अनीता वर्मा, प्रधानाध्यापक गीता चौधरी, सहायक अध्यापक उमा चौधरी, रसोइया नीतू, सफाई कर्मचारी रामशकल तथा मुकेश यादव सहित अन्य लोगों ने प्राथमिक विद्यालय भिटौरा परिसर एवं ग्राम सभा के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। पेड़ न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *