प्रधान द्वारा सरकारी धन का किया गया बंदरबाट

Spread the love

Awadhi Khabar LOGO

ग्राम पंचायत सदस्यों ने लगाया आरोप

अंबेडकरनगर।ग्राम पंचायत अजमलपुर तहसील जलालपुर जनपद अंबेडकर नगर के निर्वाचित सदस्य गणों द्वारा यह आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान सुनीता तथा सचिव अंगद यादव द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायत के धन को बगैर एस्टीमेट एवं एम.बी.के पंचायत भवन मरम्मत के नाम पर फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, दरी,प्लास्टिक, कुर्सी,प्रिंटर,पंखा,अलमारी एवं बगैर मरम्मत कार्य किए बिना पैसा निकाल लिया गया और ग्राम पंचायत में अधिकतम कार्य जो अपने कार्यकाल के दौरान किए थे।

सभी भुगतान फर्जी तरीके से निकल लिए गए डस्टबिन जिम निर्माण प्राइमरी कंपोजिट विद्यालय के डेस्क बेंच सामुदायिक शौचालय मरम्मत के नाम पर शंकर नाई के ट्यूबवेल से प्राइमरी पाठशाला अजमलपुर तक मरम्मत कार्य का भुगतान किया गया जिसकी कोई यम.बी. नहीं की गई है तथा अपने चहेतों के खातों में भुगतान कर दिया गया l आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य को पूर्ण दिखाकर स्ट्रीट लाइट आदि कार्य किए बगैर पैसा निकाल कर प्रधान सचिव ने बंदरबांट कर लिया यह सभी भुगतान ई ग्राम स्वराज पर ऑनलाइन शो कर रहा है निर्वाचित सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी से मांग किया गया कि उपरोक्त प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए विस्तृत जांचकर गमन करने वाले तत्कालीन सचिव तथा ग्राम प्रधान पर कड़ी कार्यवाही करते हुए वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार को समाप्त किया जाए ताकि भ्रष्टाचार को रोका जा सके l


Spread the love

Related Posts

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *