विधायक अजय सिंह ने सदन में जोरों से उठाया जिले का नाम वशिष्ठ नगर करने का मुद्दा

Spread the love

बस्ती। हरैया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय सिंह ने सदन में बस्ती का नाम वशिष्ठ नगर करने बस्ती में हिंदी विश्वविद्यालय खोलने संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने और हरैया में दो तहसील करने की मांग मंगलवार को सदन में जोर शोर से उठाया। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए विधायक अजय सिंह ने सदन में कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। बता दें कि बस्ती जनपद का नाम वशिष्ठ नगर रखने की मांग करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि भगवान राम से लेकर विभिन्न महापुरुषों की पहचान जिस बस्ती से है वह बस्ती स्वयं पहचान को मोहताज है इसलिए बस्ती जिले का नाम वशिष्ठ नगर रखा जाए।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर विभिन्न जनपदों का नाम बदला गया है इसी तर्ज पर बस्ती का नाम भी वशिष्ठ नगर रखा जाए जिससे 155 साल पुराने जिले को पहचान मिल सके। विधायक अजय सिंह ने राज्य सरकार से मांग किया है कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम पर बस्ती में हिंदी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए भगवान राम के जन्म के लिए यज्ञ कराने वाले श्रृंगीऋषि के नाम पर उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थापना की भी मांग किया है। विधायक अजय सिंह ने सदन में कहा कि हरैया हिंदुस्तान ही नहीं बल्की एशिया की सबसे बड़ी तहसील है जिसमें कुल 1529 राजस्व गांव हैं जिसकी व्यवस्था संचालित करना बड़ा जटिल है उन्होंने सरकार से मांग किया है कि हरैया में दो तहसील बना दी जाए जिससे व्यवस्था सकुशल संचालित हो सके। विधायक अजय सिंह ने सदन में बस्ती के विकास के लिए विभिन्न मांगे उठाई है उम्मीद है कि सरकार इन मांगों पर गौर करेगी और बस्ती के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *