अयोध्या में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने अयोध्या क्षेत्र की अव्यवस्थाओं के संदर्भ में जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

Spread the love

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि आज से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है ऐसी स्थिति में अयोध्या में रहने वाले छात्र कैसे परीक्षा केंद्र तक जायेंगे। पुलिस प्रशासन के लोग सुरक्षा के नाम पर अपमानित करते हैं। अयोध्या क्षेत्र में जो बीमार पड़ जा रहा है उसको अस्पताल तक नहीं ले जा पा रहे लोग, अभी हाल ही में भाजपा नेता सेवानिवृत प्रोफेसर की अस्पताल न पहुंच पाने के कारण मृत्यु हो गई।  साल भर से लोगों ने मैरिज लॉन बुक कर रखा है लोगों के परिवार के लोग नहीं आ पा रहे है। प्रशासन अपमानित कर रहा है। अयोध्या में रहने वाले लोगों को बैरिकेटिंग लगाकर घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है जिससे अयोध्या के लोगो में गुस्सा है। लोग दवाइयां लेने व अस्पताल तक नहीं जा पा रहे हैं इसलिए हम प्रशासन से ये माँग करते हैं कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि अयोध्या में रहने वाले को भी कोई तकलीफ न हो और जो श्रद्धालु आ रहे हैं उनको भी कोई तकलीफ न हो।

महानगर अध्यक्ष श्री श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे अयोध्या क्षेत्र के निवासी परेशान है। छात्रों के अभिभावक परेशान है कि परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंचा जाए? प्रशासन से मांग है कि अयोध्या क्षेत्र में रहने वाले आम लोगों को ध्यान में रखते हुए ऐसा कदम उठाए कि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष राकेश पांडे, पार्षद दल नेता विशाल पाल, अर्जुन यादव सोमू, धर्मवीर, सर्वजीत यादव,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल, अमृत राजपाल, जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवांशु तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्रसभा प्रवीण सिंह, राम अजोर यादव, फरीद कुरैशी, उमेश यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अजय यादव, प्रवीण राठौर, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता शावेज जाफरी, अनस खान, प्रवीण राठौर, अजय रावत अवनीश प्रताप सिंह, रत्नेश जयसवाल, आनंद यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *