सड़क पार कर जबरन पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Spread the love

अम्बेडकरनगर। जनपद की अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत घटकना सोनगांव के कल्पनाथ यादव पुत्र रामदीन का आरोप है कि उनके पड़ोस के रहने वाले सहदेव शर्मा, अंकित शर्मा   बबलू ,डब्लू, अर्जुन शर्मा भूपेंद्र शर्मा आदि लोग मिलकर मेरे घर के सामने की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि पुलिस की मिली भगत से जमीन पर जबरन कब्जा कराया जा रहा है।

पीड़ित का कहना है कि सड़क के उस पार उनका घर है और सड़क के इस पार हमारा घर है इसके बावजूद यह लोग सड़क पार करके हमारी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। मामले में पीड़ित ने बताया कि एसडीएम पुलिस अधीक्षक एवं अकबरपुर कोतवाल को भी तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है उसके बावजूद विपक्षीगढ़ जबरन कब्जा कर रहे हैं।

*बयान देते समय पीड़ित के आंखों से छलका दर्द*

मीडिया को बयान देते समय पीड़ित कल्पनात अचानक रोने लग गया उसका कहना है कि मैं जनपद के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। पीडित ने बताया कि 22 तारीख को थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लगभग 3:36 बजे ईंट भी गिरवाया जिसका रिकॉर्ड सीसीटीवी कैमरे में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की सरकार में भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना पड़ता है। अनहोनी घटना होने पर पुलिस प्रशासन की आंखें खुलती है। फिलहाल मामले में क्षेत्राधिकार अकबरपुर से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि कार्य को रुकवा दिया जा रहा है। लेखपाल द्वारा पैमाइश करने के उपरांत ही कोई कार्य किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *