संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में बुधवार को श्रवण क्षेत्र चौकी प्रभारी के द्वारा पहितीपुर श्रवणक्षेत्र मार्ग स्थित रिडीची नगर मोड़ पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट और तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की हिदायत भी दी।

चौकी प्रभारी संदीप कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।

अभियान के दौरान दीवान गणेश बाबू, प्रवेश कुमार यादव, कांस्टेबल बृजेश यादव एवं जय प्रकाश मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

दलित चौपाल के जरिए संगठन विस्तार का किया आह्वान, सांसद अरुण भारती का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा रविवार को अयोध्या जनपद के बारून बाज़ार चौराहा स्थित प्रिया रिसोर्ट एवं लॉन में दलित चौपाल का आयोजन किया गया।…


Spread the love

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *