नाली निर्माण को लेकर विवाद, रास्ता बंद करने का आरोप; मारपीट में महिला समेत चार घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर कर्री गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नाली के लिए खुदवाए गए गड्ढे और रास्ते को विपक्षियों ने बांस-बल्ली गाड़कर बंद कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

गांव निवासी कौसिल्ला पत्नी सुरेंद्र कुमार निषाद ने महरुआ पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब 7 बजे ग्राम प्रधान द्वारा नाली की खुदाई कराई गई थी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने रास्ते पर बांस-बल्ली गाड़कर आवागमन बाधित कर दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि सूचना पर डायल-112 पुलिस को बुलाया गया, लेकिन इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों तथा उनके दो बच्चों ने एक राय होकर गंगाराम निषाद, उनकी पत्नी उर्मिला उनकी सासू तथा पीड़िता के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की। घटना में उनके सासू को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पूर्व में उसके ईंट के पिलर को गिराकर नुकसान पहुंचा चुके हैं।

घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में महरुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है तथा जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

पेंशन के लिए भटक रहा बुजुर्ग, तीसरी बार जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। वृद्धावस्था में पेंशन बहाली के लिए एक बुजुर्ग पिछले कई महीनों से विभागीय कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। बार-बार शिकायत…


Spread the love

दीवार ढहाने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार की दीवार जबरन ढहाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *