दीवार ढहाने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदीपुर गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार की दीवार जबरन ढहाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी रामबचन पुत्र बधाई ने महरुआ पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के गया प्रसाद, शिव प्रसाद, सूरज सहित अन्य लोगों ने दबंगई के बल पर उसकी बनाई गई दीवार को जबरन गिरा दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में रामललित तथा रामभजन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा और गुहार सुनकर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपित वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। महरुआ थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

बस अड्डे पर वाटर कूलर बना मौत का कारण, करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, लोगों में भारी आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद टांडा क्षेत्र के बस अड्डे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर में लगे वाटर कूलर से करंट…


Spread the love

दलित चौपाल के जरिए संगठन विस्तार का किया आह्वान, सांसद अरुण भारती का हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा रविवार को अयोध्या जनपद के बारून बाज़ार चौराहा स्थित प्रिया रिसोर्ट एवं लॉन में दलित चौपाल का आयोजन किया गया।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *