तीन साल से फरार इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार, अपहरण के बाद जानलेवा हमले का था आरोपी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी वांछित अपराधी सचिन यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हत्या की नीयत से अपहरण और जानलेवा हमले के एक चर्चित मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर दियरा अंडरपास, थाना बेवाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन यादव पुत्र स्व. विजय बहादुर यादव, निवासी ग्राम मकरहा, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। थाना कोतवाली अकबरपुर में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमे में पिछले करीब तीन वर्षों से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित था।


जानकारी के मुताबिक मामला 10 मार्च 2023 का है, जब इदरीश ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सद्दाम निवासी मुरादाबाद अकबरपुर ने उसके पुत्र कलामुद्दीन का सोनगांव चौराहे के पास सफारी वाहन में अपहरण कर लिया था। इस वारदात में सचिन यादव, राज सिंह तथा दो अन्य लोग भी शामिल थे।

परिजनों के अनुसार आरोपियों ने कलामुद्दीन को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा। उसका चेहरा ईंट से कुचल दिया और मृत समझकर सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर अंतर्गत मुजहना मामूरपट्टी साई धाम मार्ग स्थित आलू के खेत में फेंककर फरार हो गए।

राहगीरों की सूचना पर घायल कलामुद्दीन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में पहले अकबरपुर और बाद में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना में उसका जबड़ा टूट गया, चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं तथा उसके पास मौजूद नकदी और मोबाइल भी गायब मिले।

इस मामले में पुलिस पूर्व में आरोपी सद्दाम और राज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि सचिन यादव लगातार फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास और अपहरण समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की थी। पुलिस के अनुसार सचिन यादव के विरुद्ध अम्बेडकरनगर और सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में श्रवण क्षेत्र चौकी इंचार्ज संदीप कुमार विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप यादव व बृजेश कुमार शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन, नौ ब्लॉकों के युवाओं को मिला प्रमाणपत्र

Spread the love

Spread the loveएग्रीजंक्शन योजना से गांव-गांव तक कृषि सेवाएं पहुंचाने का संकल्प, स्वरोजगार के लिए होंगे तैयार अवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा आरसेटी, अम्बेडकरनगर में आयोजित…


Spread the love

यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर के मालीपुर रोड स्थित हरियाली मार्केट में बुधवार को यूको बैंक की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *