13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का समापन, नौ ब्लॉकों के युवाओं को मिला प्रमाणपत्र

Spread the love

एग्रीजंक्शन योजना से गांव-गांव तक कृषि सेवाएं पहुंचाने का संकल्प, स्वरोजगार के लिए होंगे तैयार

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित बड़ौदा आरसेटी, अम्बेडकरनगर में आयोजित 13 दिवसीय कृषि उद्यमी (एग्रीजंक्शन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक खेती, कृषि व्यवसाय, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक प्रबंधन, कृषि केंद्र संचालन, उद्यमिता विकास, बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को कृषि क्षेत्र में सफल उद्यमी बनने के लिए व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

आरसेटी निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा एग्रीजंक्शन योजना के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में कृषि सेवा केंद्र स्थापित कर किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि परामर्श सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करा सकेंगे। साथ ही कृषि विभाग द्वारा आवश्यक लाइसेंस तथा बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में भी सहयोग दिया जाएगा।

समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों में मोहम्मद दानिश (बसखारी), विश्व प्रताप मिश्रा (भीटी), दीपक कुमार तिवारी (कटेहरी), प्रवेश कुमार तिवारी (अकबरपुर), कमलेश यादव (टांडा), अमर नंद यादव (जहांगीरगंज), मनी चंद्र (रामनगर), रमेश कुमार (भियांव) तथा मितेंद्र यादव (जलालपुर) शामिल रहे।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें कृषि आधारित स्वरोजगार शुरू करने की नई दिशा मिली है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में आधुनिक कृषि सेवाएं उपलब्ध कराकर किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प भी लिया।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *