अम्बेडकरनगर की रम्या सिंह को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण पदक, चार स्वर्ण पदकों से होंगी सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के लिए गौरव की बात है कि उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के 21वें दीक्षांत समारोह में देव इंद्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी (अध्ययन केंद्र S-816) की छात्रा सुश्री रम्या सिंह को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 17 जुलाई 2026 को आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि रम्या सिंह ने बीएससी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। उन्होंने विश्वविद्यालय की सभी स्नातक एवं परास्नातक शाखाओं के विद्यार्थियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।

रम्या सिंह को इस वर्ष सर्वाधिक चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कुलाधिपति स्वर्ण पदक, विज्ञान विद्या शाखा विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, बाबू ओमप्रकाश गुप्त स्मृति स्वर्ण पदक तथा स्वर्गीय डॉ. मुरलीधर तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक शामिल हैं।

रम्या सिंह की इस उपलब्धि से देव इंद्रावती पी.जी. कॉलेज, कटेहरी सहित पूरे अंबेडकरनगर जिले में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *