ग्रामसभा भोंका में सरकारी धन के दुरुपयोग व बंदरबांट की शिकायत

Spread the love

मामले में डीएम ने दिए जांच के आदेश, मची खलबली

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड हलधरमऊ अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोंका में सरकारी धन के दुरूपयोग व बंदरबांट तथा एक ही कार्य पर दो बार धन निकालने की शपथ पत्र के साथ शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डीएम ने बीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मामले से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है।
शिकायतकर्ता अब्दुल मुस्तफा ने बताया कि ग्राम भोंका के बदली पुरवा में सड़क निर्माण का एक ही काम को नाम बदलकर दो बार भुगतान लिया गया है। ई-रिक्शा कचड़ा वाहन के नाम पर एक ही वाहन पर दो बार भुगतान कराए जाने की बात सामने आई है। बादल पुरवा में पीर अली के घर से बाग तक नाली निर्माण का कार्य को दिखाकर भुगतान किया गया। जबकि कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। फर्जी तरीके से नाम बदल कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। ग्राम बादल पुरवा में मसीउद्दीन के घर से रईस के घर तक नाली निर्माण का कार्य दिखाकर भुगतान किया लिया गया।

जबकि नाली पहले से बनी थी। जिसे रिपेयर किया गया है। उस नाली का नया निर्माण दिखाकर फर्जी तरीके से पैसा निकाला गया है। ओडीएफ से सोकफिट ग्राम पंचायत भोंका में बनना था वो भोंका में ना बनवाकर ग्राम पंचायत पतिसा में करीब 15 सोकफिट बना दिया गया है,जो कि दूसरे ग्राम पंचायत में आता है। ग्राम पंचायत भोंका में ओडीएफ द्वारा सोकफिट बनाकर भुगतान करा लिया गया है। उन्हीं सोकफिट पर लाभार्थियों का नाम बदलकर ग्राम निधि के खाते से भुगतान लिया गया। शिकायत को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए डीएम ने बीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जानकारी करने के लिए खंड विकास अधिकारी के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर था।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *