ए एस पब्लिक स्कूल का सपा नेता ने फीता काटकर किया उदघाटन

Spread the love

शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने का एक अहम साधन है: हफीज मलिक

गोण्डा। शिक्षा का बच्चों के व्यक्तित्व के निर्माण पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ता है। शिक्षा बच्चों को उनके व्यक्तित्व का विकास करने में सक्षम बनाती है। एक मजबूत व्यक्तित्व बच्चे को बढ़ने और भीड़ से अलग दिखने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए, एक आदर्श व्यक्तित्व विकसित करने के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण है।
बृहस्पतिवार को गौराचौकी कस्बे मे नवनिर्मित ए एस पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करते हुए सपा नेता व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हफीज मलिक ने अपने सम्बोधन मे कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है,जिसमे शिक्षक द्वारा बच्चों का शिक्षा के माध्यम से चहुंमुखी विकास होता है।

ऐसे मे इस पिछड़े क्षेत्र मे जो संसाधनों से युक्त इस विद्यालय का आगामी सत्र से संचालित होने पर मुख्य अतिथित्व का दायित्व विद्यालय के प्रबन्धक फिरोज खान एवं चिंटू खान द्वारा प्राप्त कराया गया है। यह एक पुनीत कार्य है। विद्यालय के संचालन से क्षेत्र के नौनिहालो को जहा एक उत्तम एवं आदर्श शिक्षा प्राप्त होगी वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा। शिक्षा ही एक ऐसी व्यवस्था जिसकी खुशबू से चहुंओर विकास होता है। ऐसे में विद्यालय के प्रबंधन को बधाई देता हू और विद्यालय के लिए‌ जहां हमारी जरूरत पडेगी हर समय सेवा के लिए उपलब्ध मिलूंगा। युवा कांग्रेस नेता अभिषेक तिवारी ने कहा विद्यालय, समाज में शिक्षा संस्कार, संस्कृति का वह केन्द्र है जो बालक के जीवन का निर्धारण करता है। ऐसे में इस पिछड़े क्षेत्र मे जो यह पुनीत कार्य की अलख जगाई जा रही है।

निश्चित रूप से यह विद्यालय आगे चलकर क्षेत्र का एक आदर्श विद्यालय बनेगा। विद्यालय के प्रबंधक फिरोज खान और सह प्रबंधक पत्रकार चिंटू खान द्वारा आये हुए मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित पत्रकार साथियो को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्या आँचल सोनी ने आए हुई लोगों का आभार व्यक्त कर विद्यालय संबंधित सुविधाओं के बारे मे चर्चा किया। कार्यक्रम को राजेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पत्रकार रंजीत शुक्ला, गब्बर चौधरी, अजय तिवारी, डॉक्टर अहमद, बब्बू गल्ला वाले, मोहम्मद अजीज, बाल किशन यादव, विजय यादव, प्रबंधक दशरथ यादव, रेहान रजा शाह, डॉक्टर प्रमोद कुमार दुबे, डॉक्टर प्रभाकर पाण्डेय सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *