आजादी के महापर्व पर निगोहां में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, निकाली गयी प्रभात फेरी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

निगोहां। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को निगोहां के अघइया गांव स्थित बेसिक विद्यालय में ग्राम प्रधान उर्मिला द्विवेदी व प्रधानाचार्या शिखा त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया,तदोपरांत नन्हे मुन्ने बच्चों ने जहाँ पांव में पायल, जलवा जलवा, हम सब भारती है, देश मेरा रंगीला सहित अन्य देशभक्ति के गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, कार्यक्रम में शिक्षक मृदु शुक्ला, नवनीत तिवारी, विशाल राय, सुनील यादव, सुनीता,अनुराधा, दीपिका, कुसुम और अभिभावक मौजूद रहे।

इसीक्रम में निगोहां कस्बा स्थित संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय क्रास्टा व शिक्षकगणों छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में पटसा गांव स्थित जगदीश प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज में भी ध्वजारोहण व बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं,वहीं निगोहां प्रेस क्लब कार्यालय पर भी अध्यक्ष विमल सिंह ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया,इसी क्रम में रघुनाथखेड़ा गांव स्थित एसबीएन इण्टर कॉलेज में लगभग डेढ़ हजार बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा के बाद देशभक्ति के गीतों पर नाट्य रूपांतरण से मौजूद लोगों की खूब तालियां बटोरी।कालेज के प्रबंधक अमरेंद्र यादव सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *