अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरुआ थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महरुआ दौमित्र सेन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को करीब 13:10 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम अतरौरा के आगे सामने रोड से पुलिस ने रविन्द्र कुमार पुत्र रामकुबेर, निवासी गौतमनगर, रामनगर कर्री, थाना महरुआ, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज धारदार लोहे का चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वीर सिंह गौर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

गोरखनाथ बाबा ने कही मन की बात, 2027 में चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Spread the love

Spread the loveभाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी की मौजूदगी से मिल्कीपुर की राजनीति में बढ़ी हलचल अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा मिल्कीपुर (अयोध्या)। मिल्कीपुर के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने रविवार…


Spread the love

विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच पर भी उठे सवाल

Spread the love

Spread the loveसारंगपुर ग्राम सभा में कूड़ा गाड़ी की मरम्मत के नाम पर 64 हजार, राबिस के लिए 92 हजार और इंटरलॉकिंग पर 1.65 लाख रुपये का भुगतान ग्रामीणों के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *