सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में गौसपुर से बरवा बैरमपुर तक साइकिल यात्रा का आयोजन, शिक्षित बनो- संगठित रहो- संघर्ष करो का दिया संदेश
अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के गौसपुर निवासी समाजसेवी सुरेंद्र वर्मा, पूर्व जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी एवं कोआर्डिनेटर युवा विकास संस्थान अम्बेडकर नगर के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को पीडीए जन जागरण साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया।

इल्तिफातगंज रोड स्थित गौसपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अनीसुर्रहमान, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव तथा सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम आयोजक सुरेंद्र वर्मा ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। साइकिल यात्रा गौसपुर से शुरू होकर ऊंचेगांव, मखदूमपुर, आरियौना, सीहमई कारीरात होते हुए बरवा बैरमपुर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जन जागरूकता का संदेश देते हुए साइकिल यात्रा में सहभागिता की। समापन अवसर पर आयोजक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से आगे बढ़ाकर ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों को भी याद किया। इस अवसर पर शमशेर अली मुन्नू, पतिराज भारती, लाल बहादुर साहू, वेद प्रकाश वर्मा, प्रमोद वर्मा, विजेन्द्र वर्मा, सप्पू वर्मा, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





