तड़प-तड़पकर हो रही गोवंशों की मौत, जानवर नोंच रहे शरीर के अंग

Spread the love

मृत गोवंशों को सही से नहीं नसीब हो रहा मिट्टी

संवाददाता धीरेंद्रनाथ वर्मा

अंबेडकरनगर।
जनपद के विकासखंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत सैदपुर भितरी की गौशाला में गोवंश तड़प रहै हैं। लापरवाही का आलम यह है कि अचेतन अवस्था में पड़ा गौवंश को अन्य जानवर नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। गौवंश के नाम पर प्रदेश सरकार लाखों रूपये खर्च कर रही है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर यहां कोई काम होता नहीं दिख रहा। गौशाला में गौवंश की ऐसी दुर्दशा देख सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं।गौशाला में गोवंश जिंदगी और मौत से जूझ रहीं थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण तड़पते गौवंश के शरीर को जानवरों ने बुरी तरह नोंच कर क्षत-विक्षत कर रहे है,मृत गोवंश के शव कंकाल के रूप में पड़े रहते हैं।पिछले कई दिनों से ग्रामीणों को गौशाला से बदबू आ रही थी।ग्रामीणों द्वारा मीडिया कर्मियों को बताया गया, मीडिया कर्मियों ने जब मौके पर जाकर देखा तो गौशाला में गोवंश अचेतन अवस्था में पडा हुआ था।मृत पशुओं को दफनाने में भी लापरवाही उजागर हुई।मृत गोवंशों को गड्ढों में दफनाने के बाद मिट्टी ही नहीं डाली गई। माना जा रहा है कि डीएम अब स्वयं ही गोशाला प्रकरण को प्राथमिकता पर लेते हुए न सिर्फ जांच कराएंगे बल्कि बदहाली को दूर करने को भी कदम उठाए जाएंगे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *