श्री राम कथा के पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ो महिलाएं रही मौजूद

Spread the love

करौंदिया के हनुमत नगर में आज से श्री राम कथा

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा एवं नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा हनुमत नगर शंकरपुरम रेलवे पावर हाउस, करौंदिया से निकली और अवधपुरी करौंदिया देहात शेखर ट्रेडर्स की गली से चलकर गोमती नदी के पावन तट पर पहुंची। सैकड़ों महिलाओं ने डी जे की ध्वनि पर नृत्य करते हुए सिर पर कलश रखकर गोमती के पावन तट की ओर प्रस्थान किया। सैकड़ो महिलाओं ने पवित्र कलश में गोमती नदी से जल भरकर पुनः हनुमत नगर शंकरपुरम करौंदिया समूह में गायन करती हुई वापस आई। श्री राम कथा और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में क्षेत्र के समस्त लोगों का सहयोग अतुलनीय है। 1 मार्च से श्री राम कथा पूज्य कथा व्यास अयोध्या धाम से पधारे रवि मोहन दास जी के मुखारविंद से 4:00 बजे से प्रारंभ होकर 7:00 बजे तक चलेगी। श्री राम कथा में सभी क्षेत्रवासी नगर वासी प्रभु श्री राम के मर्यादा पुरुषोत्तम की कथा को सुनेंगे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी नगर वासियों , क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि सब परिवार सहित श्री राम कथा में शामिल होकर मानव के कल्याण के लिए कथा श्रवण करें।

इस कलयुग में मानव के कल्याण का एकमात्र साधन प्रभु की कथा का श्रवण ही है। श्री राम कथा 1 मार्च से प्रारंभ होकर 7 मार्च तक श्रवण की जाएगी। 8 मार्च को हवन और 9 मार्च को भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। ये समस्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी बबलू ने दी। ट्रस्ट के सदस्य पत्रकार संतोष पाण्डेय ने बताया कि श्री राम कथा हनुमत नगर शंकरपुरम रेलवे पावर हाउस करौंदिया सुल्तानपुर में श्रवण की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *