परिजनों द्वारा गुमराह करने की वजह से पुलिस अभी तक नहीं सुलझा सकी रागिनी हत्याकांड की गुत्थी

Spread the love

बस्ती। कंपोजिट विद्यालय खपड़ही कप्तानगंज में पढ़ने वाली छात्रा रागिनी हत्याकांड को तीन सप्ताह पूरे हो गए लेकिन अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है घटना के वर्कआउट को लेकर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह बेहद गंभीर हैं। उन्होंने एसपी कार्यालय में मृतका के पिता शिवप्रसाद से घटना के संबंध में कई बिंदुओं पर जानकारी ली पुलिस को बात-बात पर गुमराह करने के सवाल पर रागिनी के पिता ने कहा कि वह हेड मास्टर व गांव वालों के कहने पर ही अंत्येस्टि की सच्चाई की बात छिपाई थी। तो वहीं दूसरी ओर उक्त मामले में परिजनों के द्वारा सहयोग नहीं करने से मामला अभी भी उलझा हुआ है मालूम हो कि बीते 10 फरवरी को दिन में कंपोजिट विद्यालय में छात्रा रागिनी के शव एक कमरे में मिला था।

घर वाले बिना पुलिस को सूचित किए ही आनन-फानन में शव को दफना दिया था और पुलिस को झूठी जानकारी दे दी थी कि शव को उन्होंने जला दिया है लेकिन जब पुलिस को सच्चाई पता चली तो घटना के तीसरे दिन मजिस्ट्र्रेट के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया तो पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की जगह हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। मृत्यु की गुत्थी सुलझाने और साक्ष्य संकलन में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई हैं लेकिन रागिनी की मृत्यु के मामले में अबतक जांच में जो भी तथ्य सामने आए हैं उसकी बारीकी से जांच की जा रही है। बता दें कि प्रभारी पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को मृतका के पिता से जानकारी ली है उम्मीद है कि मामले का पर्दाफाश हर हाल में होगा।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *