पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो कुख्यात चेन स्नेचरों को किया गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
जलालपुर कोतवाली,सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में दो कुख्यात चेन स्नेचरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जलालपुर मालीपुर रोड स्थित शिव मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर लगाई गई चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी पर सवार दो संदिग्धों को रुकवाया। काले कपड़े से ढकी बाइक की नंबर प्लेट को देखने के बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर युवकों से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों संदिग्धों ने चेन स्नेचिंग की कई घटनाओं में संलिप्तता को स्वीकार किया।

पकड़े गए युवकों की पहचान राज रतन जाटव उर्फ राजन उर्फ पिल्ले निवासी ग्राम आजनपारा थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकनगर व राजेश राव उर्फ मुन्ना पुत्र रामजीत राव निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। दोनों युवकों के पास से दो चैन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आलापुर में महिला के साथ हुई चैन की लूट वी जलालपुर थाना क्षेत्र में हुई चयन की लूट की घटना में शामिल होने का दवा पुलिस ने किया है। साथ ही दोनों घटनाओं में लूट गए चैन को भी पुलिस ने बरामद किया है।दोनों गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना कर दिया है। स्वाट टीम प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी सर्विलांस सेल प्रभारी प्रभाकांत तिवारी कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह कांस्टेबल धनंजय नागेंद्र पुनीत विकास अमरेश आदि पुलिस टीम में शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *