सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में विभिन्न मुद्दों पर भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के चीफ सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के ऊपर हो रहें अत्याचार के खिलाफ यूपी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़ ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को अगवत कराया था कि वर्तमान में भाजपा सरकार में प्रत्येक दिन किसी न किसी जनपद में जातिवादी सामंतवादी असामाजिक मानसिकता से ग्रसित लोग एक के बाद एक घटना को अंजाम दे रहें। यूपी में अनुसूचित जाति वर्ग एवं धार्मिक अल्पसंख्यक के गरीब और कमजोर लोंगो पर जान लेवा मारपीट, हत्या एवं बलात्कार और गरीब उत्पीड़न की घटनाएं हो रहीं हैं। भाजपा सरकार इन लोगों पर होने वाली घटनाओं को रोक नहीं पा रही हैं। वहीं प्रदेश की घटनाओं को लेकर अयोध्या मंडल प्रभारी मानस राय के नेतृत्व में 3 मार्च को अकबरपुर मुख्यालय डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पर जुलूस निकालकर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष जयसिंह राणा ने कहा कि अभी हालही में मधुरा जनपद में पिछले पन्द्रह दिन के अंदर तीन स्थानों पर घटना हुई हैं। पहली घटना गांव सिर्रेला थाना माँट में पिछड़े वर्ग के वासुदेव बघेल युवक की हत्या की गई वहीं दूसरी घटना गांव करनावल थाना क्षेत्र रिफाइनरी में अनुसूचित जाति की बेटियों की शादी से पहले एक राय होकर बेटी एवं बारातियों को लाठी डंडों से हमला पर मारपीट की गई बारात नही चड़ी शादी भी होने नहीं दी गई। आज भी दोंनो दुल्हन बनी लड़किया एवं परिवारजन रो रहे हैं।

तीसरी घटना गांव भगत सिंह नागलिया थाना सुरीर में हुई जिसमें चंद्रपाल एवं इनके परिवारीजनों के घर पर आकर फायरिंग की गई एवं हमला बोला गया जिससे तीन लोगों गंभीर चोटें आयी हैं। वहीं चौथी घटना गांव कालिन्दी थाना सरदना जनपद मेरठ में बारातियों पर लाठी डंडे से हमला की गई बारातियों को मारा पीटा गया एवं दुल्हन का जेवर एवं अन्य सामान लूट लिया बारात चढ़ने नहीं दी गई। ऐसे देश व प्रदेश में तामाम घटनाएं घटित हो रहीं भाजपा सरकार इस पर रोक लगाने में विफल हैं। वहीं अपने सम्बोधन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष भारतीय नागरिक ने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर हमला बोला कहाँ की 28 फरवरी को भीम आर्मी के चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद नगीना एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने सभी घटना स्थलों पर गए और घटना स्थल थाना सुसीर के पास पहुँचने से पहले ही सांसद के साथ चल रही कार्यकर्ताओ के काफिले की गाड़ियों पर विरोधियों ने सुनियोजित तरीके से पुलिस की मौजूदगी में हमला बोल दिया। इतना ही नहीं पीड़ितों से मिलने के बाद लौटते समय भी हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला बोला। काफिले में कई गाड़ियों को तोड़ा फोड़ा गया और कई कार्यकर्ताओं को चोटें आयी हैं। इन्हीं सब मामले को लेकर जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन के माध्य्म से पत्र भेजा गया। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव भीम आर्मी निखिल राव, जिला प्रभारी सुनील कुमार चौधरी, विपुल राव, बब्लू राज,इंद्रजीत कन्नौजिया,बृजेश अम्बेडकर, मुकेश बौद्ध,अमन पटेल, जुग्गी लाल,सुनील राज, अरविन्द कुमार, मो. रसीद, ह्रदय राम कोरी, महेंद्र कुमार बौद्ध,धीरेंद्र गौतम, सुनील टंडन,डॉ. रामशकल निषाद, गजेंद्र पाल,आर.एस. पाल, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *