लावारिस शव की तीसरे दिन हुई पहचान बरकत अली ने मृतक परिजनों के साथ किया अंतिम संस्कार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र सद्दरपुर ग्राम प्रधान लालजी वर्मा द्वारा सूचना थाना अलीगंज को दिया गया की प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव कांस्टेबल श्रवण कुमार कांस्टेबल सुनील कुमार निषाद मौके पर पहुंचकर पहचान हेतु पोस्टमार्टम हाउस में शव को 72 घंटे के लिए रखवाया था जहां 72 घंटे पूरा होने के बाद हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार ने समाजसेवी बरकत अली से आग्रह किया कि लावारिस का अंतिम संस्कार करना है।

समाजसेवी बरकत अली ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर लावारिस शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे तभी चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज संजय कुमार यादव का फोन कांस्टेबल श्रवण कुमार के पास आया कि लावारिस की सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हो गई है, यह व्यक्ति वीरेंद्र सिंह पिता चरण सिंह गांव बिच्चों मंडी जिला बठिंडा पंजाब का रहने वाला है, मृतक के परिवार वाले आ रहे हैं मृतक वीरेंद्र सिंह के पिता चरण सिंह अकबरपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पोस्टमार्टम करने के बाद शव का कंडीशन खराब था घर ले जाने की स्थिति में शव नहीं था मृतक के परिवार वालों ने समाजसेवी बरकत अली से संपर्क किया और कहा कि यहीं पर दाह संस्कार कर दीजिए और समाजसेवी बरकत अली के सहयोग से मृतक के पिता चरण सिंह और उनके साथ अमरीक सिंह के साथ अकबरपुर जौहरडीह घाट पर अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज से किया।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *