एक सड़क से दूसरी सड़क को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Spread the love

पुलिया किनारे नहीं बने हैं अवरोधक, दुर्घटना को खुली चुनौती

अवधी खबर संवाददाता

धीरेंद्रनाथ वर्मा
अंबेडकरनगर।
जिला मुख्यालय की एक सड़क से दूसरे सड़क को जोड़ने के साथ जाम से छुटकारा दिलाने वाली नगर पालिका क्षेत्र की प्रमुख सड़क खराब हो गई है। इस सड़क से लोग जाम से आसानी से बचते हुए इल्तिफातगंज रोड पर निकल जाते हैं। सड़कों पर चलने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योंकि अब तक सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हो पाई है। सड़क की मरम्मत के नाम पर विभाग फंड का रोना रो रहा है। जिम्मेदार हमेशा यही रटा-रटाया जवाब देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। राशि आने के बाद काम शुरू होगा। अफसर सिर्फ कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। राहगीरों की परेशानी से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। यह तस्वीर अफसरों को हकीकत का आईना दिखा रही है।

सड़क इतनी खराब हो गई है कि थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना तय है। सड़क को पार कर रही पुलिया के किनारे कोई अवरोधक नहीं है साथ ही इस स्थान पर मोड़ भी है हल्का सा चूक हुआ तो लोगों की जान भी जा सकती है। रात के समय सबसे ज्यादा दुर्घटना होने का डर है, इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है। इस सड़क पर प्रतिदिन स्कूली वाहन, बच्चे बुजुर्ग समेत हजारों लोग का आना जाना रहता है। इसके बाद भी विभाग खस्ताहाल सड़कों की सुध नहीं ले रहा है। यहां तक कि गड्‌ढों को भरा तक नहीं जा रहा है।
गौरतलब है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगे प्रदर्शित बोर्ड से पता चला कि 1.10 किलोमीटर अकबरपुर टांडा मार्ग से इंजीनियरिंग कॉलेज होते हुए
इल्तिफातगंज रोड तक सड़क का विशेष मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य वर्ष 2022-23 में किया गया था। जिसके लिए 12. 38 लाख धनराशि अवमुक्त किया गया था। यह कार्य प्रांतीय लोक निर्माण विभाग अंबेडकर नगर के द्वारा कराया गया था। इसके बाद भी उखड़ी सड़कों ने घटिया निर्माण की पोल खोल दी है। सड़कों पर कहीं डामर उखड़ गए हैं तो कहीं गिट्‌टी फैल गई है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *