भाजपा का आह्वान — आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाए

Spread the love

अंबेडकर नगर ÷ विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहायक स्वदेशी अपनाने की संकल्प पर भाजपा तेजी से काम कर रही है। भाजपा ने स्वदेशी अपनाने पर विभिन्न आयामों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भाजपा ने मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर जिला कार्यालय अटल भवन में प्रेस वार्ता आयोजित किया।


प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं है, यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है। कहा कि हमें विदेशी वस्तुओं के पीछे भागने के बजाय अपने जड़ों को पहचानना चाहिए। आज दुनियां में योग,आयुर्वेद,हस्तशिल्प,परंपरागत उद्योग, यह सब आज वैश्विक पहचान बना चुके हैं। कहा कि 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में स्वदेशी आंदोलन ने बंगाल विभाजन के विरोध में बहिष्कार से लेकर महात्मा गांधी के रचनात्मक कार्यों तक,स्वतंत्रता संग्राम में ऊर्जा भर दिया था। खादी आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश बन गया था। देश से स्थापित कुछ संघ संस्थाओं ने स्वदेशी को बढ़ावा देने में निरंतर अपना योगदान दिया है।

स्वतंत्रता के बाद भारत ने पश्चिमी विकास मॉडल और आयात पर निर्भर मिश्रित अर्थव्यवस्था अपनाई, जिससे स्थानीय उद्योग कमजोर हुए और विदेशी निर्भरता बढ़ गई। वर्ष 1964 में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने स्वदेशी चेतना को पुनर्जीवित किया। उन्होंने ने हमें सिखाया आर्थिक आत्मनिर्भरता ही सुरक्षा है। यही प्रेरणा 1991 में आत्म निर्भर भारत के आंदोलन का आधार बनी, जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आवाहन किया था। आज मेक इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियान इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

त्रयंबक तिवारी ने कहा कि आज भारत मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया से आगे बढ़ते हुए वेड इन इंडिया के मंत्र को अपना रहा है। कहा कि यह तब होगा जब हम स्वदेशी संकल्प को अपनाएं, देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे। हमें हर दुकान पर ” गर्व से कहो ये स्वदेशी है ” का बोर्ड अभियान चला कर लगाना चाहिए। हम सब मिलकर प्रतिज्ञा लें कि हम स्वदेशी अपनाएंगे, हम गर्व से कहेंगे यह स्वदेशी हैं। हम अपने भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे।


प्रेस वार्ता में विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष/जीएसटी अभियान संयोजक विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,अभियान जिला संयोजक सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय मुख्य रूप से शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

अवैध असलहे से जानलेवा हमला करने के प्रयास वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम सभा अंतर्गत धर्मपुर गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अवैध असलहे से…


Spread the love

तेज रफ्तार वाहन ने ली पिता-पुत्री की जान, बाइक सवारों को मारी टक्कर — मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर।अकबरपुर थाना क्षेत्र के बसखारी मार्ग पर रविवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। खपुरा गांव…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *