रूढ़ी में मनरेगा के भ्रष्टाचार की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने से बौखलाया रोजगार सेवक का भाई व्हाट्सएप ग्रुप में कर रहा डाला फर्जी, अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी

Spread the love

समाचार पत्र व जुड़े लोगों पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी की संस्थापक ने थाना अध्यक्ष आलापुर व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर उचित कार्रवाई करने की किया मांग

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। ग्राम पंचायत रूढ़ी में मनरेगा योजना के अन्तर्गत भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। शिकायत में रोजगार सेवक द्वारा स्वयं काम न करने व उनके स्थान पर उनके पिता द्वारा काम किए जाने तथा, फर्जी हाजिरी लगाकर मजदूरी का पैसा वापस वसूलने व मृतक के जाब कार्ड पर मृतक होने के 6 माह बाद हाजिरी लगाने, मनरेगा की वेबसाइट पर फर्जी फोटो अपलोड करने की शिकायत की खबर समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। तथा जांच अधिकारी द्वारा निरक्षर व कम पढ़े-लिखे मजदूरों से अंगूठा लगवा कर जांच अधिकारी द्वारा गुमराह कर अंगूठा लगवा कर रूढ़ी में मनरेगा के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की शिकायत भी समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित होने से रोजगार सेवक का भाई राजपाल उर्फ भूरा जो ह्वाटसाप ग्रुप बनाकर गांव के भोले-भाले लोगों को शासन से संचालित निःशुल्क जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अपना शिकार बना कर अवैध वसूली करता है ।

पूर्व में रूढ़ी की बुजुर्ग महिला को जीवित होने के बाद भी मृतक दिखा दिया गया था और उनकी पेंशन बंद हो गई थी। पुनः पैशन चालू कराने के नाम पर राज पाल ऊर्फ भूरा बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड और पास बुक रख लिया था और बुजुर्ग महिला से 1500 रूपए की पेंशन बनवाने के नाम पर दलाल राजपाल उर्फ भूरा द्वारा मांग की जा रही थी। जब इसकी खबर प्रकाशित हुई तो दलाल राजपाल उर्फ भूरा ने पासबुक व आधार कार्ड वापस कर दिया था। जिससे सम्बन्धित बयान बुजुर्ग महिला ने विडियो के रूप दिया था। जिसका विडियो आज भी साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं।

वर्तमान में वह बुजुर्ग महिला मृतक हो चुकी है। दलाल राजपाल उर्फ भूरा द्वारा गांव के भोले-भाले ग्रामीणों से किसान सम्मान निधि, राशनकार्ड बनवाने , पेंशन आदि सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध वसूली व ठगी का कार्य करता था । रोजगार सेवक के स्थान पर उसके पिता द्वारा काम करने। तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी निःशुल्क योजना का लाभ दिलाने के नाम पर राजपाल उर्फ भूरा द्वारा अवैध वसूली की जाती रही है। रूढ़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा में फर्जीबाड़ा भ्रष्टाचार की शिकायत होने व समाचार पत्रों में प्रकाशित होने से बौखलाया दलाल राजपाल उर्फ भूरा द्वारा समाचार पत्र व समाचार पत्र से जुड़े लोगों पर बिना तथ्य व साक्ष्य के अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया ह्वाटसाप ग्रुप में कर डाला।

पूर्व में भी राजपाल उर्फ भूरा द्वारा समाचार पत्र व जुड़े लोगों पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट किया था। रूढ़ी मनरेगा के भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशन से बौखलाया राजपाल उर्फ भूरा ने समाचार पत्र व जुड़े लोगों पर फर्जी अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी कर डाला। जिसकी शिकायत निराला साहित्य समाचार पत्र के संस्थापक राम चन्दर मौर्य द्वारा थाना अध्यक्ष आलापुर व पुलिस अधीक्षक अम्बेडकर नगर को शिकायती पत्र भेजकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *