MKD अस्पताल में भर्ती प्रसव पीड़िता की मौत

Spread the love

आए दिन सुर्खियों में बना रहता है MKD अस्पताल

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। जिम्मेदार हाथ पैर हाथ धरे बैठे रहते हैं जब कोई घटना घटित होती है तो उस पर कार्रवाई करके अपनी कमियों पर पर्दा डालने का काम करते हैं। इन दिनों गरीब जनता को कम पैसों में बेहतर इलाज की व्यवस्था के नाम पर लूटने का काला कारोबार जनपद में तेजी से चल रहा है। यह सक्रिय गिरोह कोई और नहीं बल्कि प्राइवेट एंबुलेंस चालक है जिनके द्वारा सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के आसपास मडराते रहते हैं, जैसे ही किसी मरीज को लखनऊ रेफर किया जाता है तो इनके द्वारा लखनऊ से कम पैसों व अच्छी सुविधाओं जैसे अस्पतालों का नाम लेकर इन्हें इसी जिले में किसी न किसी अस्पताल में भर्ती करा देते हैं जहां उनकी पहले से सेटिंग होती है इनके द्वारा अस्पताल में मरीज दिए जाने के बाद 4 से 5 हजार रूपए प्राइवेट अस्पताल संचालक के द्वारा दिया जाता है। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर प्राइवेट अस्पताल संचालक उन गरीब जनता का खून चूस लेते है।


एक ऐसा ही ताजा मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र में स्थित MKD अस्पताल का आया है। आए दिन अपने कारनामे से सुर्खियों में बना रहने वाले अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बस्ती जिले के सहारनपुर की रहने वाली 30 वर्षीय बबिता के रूप में हुई है।घटना की जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा के बाद बबिता को परिजन पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सदरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मरीज की प्लेटलेट्स कम होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया। इसी दौरान एक प्राइवेट एम्बुलेंस चालक लखनऊ से अच्छी सुविधा व कम पैसे की बात कर अपने झांसे में लेकर उन्हें MKD अस्पताल ले आया। यहां डॉक्टर ने मरीज को भर्ती कर ऑपरेशन से डिलीवरी करवाई। .

लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई।मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस डॉक्टर को अकबरपुर कोतवाली ले गई। अकबरपुर के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

    Spread the love

    Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


    Spread the love

    प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *