नवविवाहिता की गला रेतकर निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

Spread the love

हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम जुटी

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरेली गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसके गले पर किसी तेज धार वाले हथियार का गहरा जख्म है।उसकी मौत को लेकर चर्चा है कि पति संदेह के दायरे में है। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुरदयालपुर (श्रीदत्तगंज) जनपद बलरामपुर का मूल निवासी मोहम्मद नसीम, इटियाथोक थाना क्षेत्र के बरेली गांव स्थित अपने ससुराल में काफी अरसे से रह रहा था। उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व गांव के ही मोहर्रम अली की बेटी सकीना (22) के साथ हुआ था। स्वजनों की मानें तो शादी के बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कड़ी में रविवार शाम को सकीना और नसीम के बीच मोबाइल की बात को लेकर नोक-झोंक भी हुई थी।इसी बीच सकीना अपने घर से अचानक गायब हो गई। स्वजनों के काफी तलाश करने पर वह नहीं मिली।

लेकिन देर शाम घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बाग में आम के पेड़ के नीचे सकीना का रक्त रंजित शव पड़ा था और उसके गले पर गहरा जख्म था। यह मंजर देखकर स्वजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस,फॉरेंसिक टीम व विभागीय उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर देर रात ही मर्च्युरी भिजवा दिया था। इधर सकीना की मौत को लेकर पिता मोहर्रम अली और चाचा शहजाद ने अपने ही दामाद नसीम पर संदेह होने की बात कही है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज रावत का कहना है कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस टीम लगाई गई है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *